फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat : रंजिश में कहासुनी के बाद युवक की गोली मारकर हत्या, एक रिश्तेदार से चल रही थी अनबन

Mon, 04 Mar 2024 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पानी

सार

हत्यारोपी मृतकका रिश्तेदार ही बताया जा रहा है। युवक को छाती में गोली मारी गई है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया । मृतक युवक को परिजन गांव स्थित सिवाह  निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इसराना में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी मृतकका रिश्तेदार ही बताया जा रहा है। युवक को छाती में गोली मारी गई है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया । मृतक युवक को परिजन गांव स्थित सिवाह  निजी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने इसराना थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इसराना निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र पुत्र ओमप्रकाश और उसके रिश्तेदार संदीप पुत्र राजेश की काफी दिनों से रंजिश चल रही थी। इस रंजिश में दोनों की कई बार कहा सुनी हो चुकी थी। आज संदीप ने जितेंद्र को मिलने के लिए इसराना बुलाया था। दोनों के बीच कहा सुनी हो गई और संदीप ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से जितेंद्र को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद संदीप मौके से फरार हो गया और जितेंद्र घायल अवस्था में वहीं पड़ा रहा। परिजन जितेंद्र को गांव के पास एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई।

एफएसएल ने जुटाए नमूने
सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची।  टीम ने यहां से गोली का खोल बरामद किया है । मृतक युवक के खून के सैंपल यहां से जुटाए  हैं। इसराना थाना पुलिस आरोपी की तलाश में  है। उसके मोबाइल को ट्रेस किया जा है । पुलिस हत्या के असल कारण जानने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें