फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए सजे पंडाल

विज्ञापन
पानीपत। दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर सजाने शुरू हुए पंडाल। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
पानीपत। पूर्वांचल समाज की ओर से हर वर्ष की इस बार भी दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। पंडाल सजाने का काम पूरा हो गया। भव्य पंडाल का कार्य पूर्वांचल समाज की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

हर साल शारदीय नवरात्रि में पूर्वांचल समाज की ओर से मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा और पंडाल लगाया जाता है। भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के मीडिया प्रमुख चंदन चौहान ने बताया कि शहर के अंदर कई जगहों पर देवी दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल लगाए जा गए हैं। जहां पूरे विधि विधान के तहत नव दुर्गा की पूजा अर्चना होती है। पूर्वांचल समन्वय परिवार ने जाटल रोड के पास साईं राम हॉस्पिटल के पास बड़ा भव्य और विशाल पंडाल लगाया गया है। पूर्वांचल समन्वय परिवार के संस्थापक पारस सिंह ने बताया कि हमारी संस्था हर साल पूजा की जिम्मेदारी निभाती है। हर साल कुछ भव्य और नया करने का विचार होता है। इस साल भक्तिमय संगीत का कार्यक्रम रखा है।
इसके साथ ही पूर्वांचल कल्याण परिषद जाटल रोड रेलवे क्रॉसिंग पुल के नीचे, मिथिला दुर्गा पूजा समिति किशनपुरा खन्ना रोड, विकास नगर दुर्गा पूजा समिति वार्ड-16 दुर्गा मंदिर, प्रगतिशील पूर्वांचल समिति काबड़ी , नवयुवक दुर्गा पूजा समिति सैनिक कॉलोनी, नव दुर्गा पूजा समिति हरि नगर सब्जी मंडी, पूर्वांचल समाज सेवा समिति बरसात रोड चुंगी, नवयुवक दुर्गा पूजा समिति फ्लोरा चौक सेक्टर-29, बिहार विश्वामित्र क्लब पूजा समिति सब्जी मंडी सनौली रोड, नव दुर्गा पूजा समिति बाबरपुर, मां अंबे जन उद्धार कल्याण समिति अर्जुन नगर में मनाया जाएगा। इन संस्थाओं में मुख्य रूप से पारस सिंह,अवधेश सिंह, नंदू सिंह, रामबाबू यादव, निरंजन सिंह ,प्रियव्रत सिंह, प्रभुनाथ सिंह,जितेंद्र मिश्रा ,मनु सिंह ,जितेंद्र प्रधान हरेंद्र जी, दयानंद यादव, शिव सागर आदि संस्थाओं मे मुख्य रूप से मौजूद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें