फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंचायत मंत्री ने कैथल चूहड़ माजरा गांव में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की

Thu, 25 Dec 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
कृष्णलाल पंवार
विज्ञापन
पानीपत। पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने गुरु ब्रह्मानंद महाराज के पैतृक गांव कैथल के चूहड़ माजरा गांव में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की है। उन्होंने इसकी घोषणा बुधवार को की है। पंचायत मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मंगलवार को गुरु ब्रह्मानंद महाराज की जयंती उनके पैतृक गांव कैथल के ब्रह्मानंद माजरा में मनाई थी। मुख्यमंत्री नायब सैनी और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण समेत कई नेता पहुंचे थे। वे घुटने के ऑपरेशन के बाद बेड रेस्ट के चले कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने बताया कि ब्रह्मानंद माजरा गांव में विकास कार्यों के लिए 21 लाख रुपये की घोषणा की है। मंत्री पंवार ने कैथल के चूहड़ माजरा गांव का नाम गुरु ब्रह्मानंद माजरा रखने और पानीपत जिला के अहर-इसराना चौक का नाम गुरु ब्रह्मानंद के नाम पर रखने की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने इन पर मुख्यमंत्री नायब सिंह का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

कृष्णलाल पंवार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें