फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आसन खुर्द में नौ एकड़ जमीन पर पंचायत को दिलाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
थर्मल। आसन खुर्द गांव में जिला प्रशासन ने नौ एकड़ पंचायती भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया। इस भूमि पर कब्जाधारी ने धान की फसल उगा रखी थी। इस भूमि पर कई साल से अवैध कब्जा था। कई बार प्रशासन ने कब्जाधारियों को नोटिस देकर कब्जा छोड़ने के निर्देश दिए थे लेकिन उन्होंने कब्जा खाली नहीं किया। गांव के सरपंच ने इसकी शिकायत उपायुक्त को दी थी। उन्होंने कार्रवाई के लिए पानीपत नायब तहसीलदार बलवान मलिक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मतलौडा खंड विकास एवं पंचायत विभाग के एससीपीओ नवीन कुमार, खंड पटवारी जय सिंह, ग्राम सचिव संदीप हुड्डा व थर्मल चौकी इंचार्ज एसआई अरविंद की मौजूदगी में उक्त कब्जा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत आसन खुर्द के सरपंच महीपाल सिंह गुर्जर ने बताया कि ग्राम पंचायत की आठ एकड़ भूमि पर बलबीर व एक एकड़ भूमि पर मित्रपाल ने कब्जा करके धान की फसल लगा रखी थी। जिला प्रशासन ने निशानदेही के बाद उक्त पंचायती जमीन पर ग्राम पंचायत को कब्जा दिलवाया। इसके अलावा एक प्लाॅट पर अनवरी पत्नी साजिद ने कब्जा कर रखा था, उसे भी कब्जा मुक्त करवाया गया। अधिकारियों ने आरोपी किसानों को दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें