पानीपत। रोहतक बाईपास पर सिवाह गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पल्लेदार की मौत हो गई। उसका दोस्त गंभीर दोस्त रूप से घायल हो गया।
उत्तर प्रदेश के बदायू जिले के बदसिया गांव निवासी राम अवतार ने बताया कि वह पिछले लगभग 10 साल से बलजीत नगर में किराए पर रहता है।
उसका बड़ा बेटा प्रदीप (24) पल्लेदार का काम करता था। वह दो साल के बेटे का पिता था। उसकी पत्नी भावना उनके पैतृक गांव में ही रहती है। प्रदीप रविवार रात को अपने कॉलोनी के ही दोस्त विजय के साथ काम पर जा रहा था। दोनों जब रोहतक बाइपास पर पहुंचे तो सिवाह गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रदीप व विजय सड़क पर गिर गए। प्रदीप का सिर डिवाइडर से टकराया। राहगीरों ने पुलिस ने मदद से प्रदीप को सिवाह के पास स्थित निजी अस्पताल में दाखिल कराया था, सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। संवाद