फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से प्लंबर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महावटी रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक सवार प्लंबर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में मनीष निवासी पट्टीकल्याणा ने बताया कि उसका भाई अनुप सिंह प्लंबर का काम करता है। वीरवार रात करीब आठ बजे वह समालखा में अपना काम खत्म कर बाइक पर घर आ रहा था। महावटी रोड पर अपोलो स्कूल के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे समालखा के सरकारी हस्पताल ले गए। जहां डाक्टर उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें