फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मंडी में पांचवें दिन भी नहीं हुई धान खरीद, किसानों-आढ़तियों में सरकार के खिलाफ रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। अनाज मंडी बापौली में पिछले पांच दिनों से धान की खरीद निलंबित रखने से किसानों और आढ़तियों में रोष बन गया है। आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर मंडी में धान की खरीद न होने पर नाराज किसानों और आढ़तियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया है। प्राइवेट मिलर हड़ताल पर होने से सैलर संचालक और आढ़तियों ने धान की खरीद बंद की है। इससे नाराज आढ़तियों ने मंडी प्र‎धान दलीप कुमार और किसानों ने धान के निर्यात पर टैक्स बढ़ाने के विरोध में सरकार के खिलाफ रोष जता इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

अनाज मंडी बापौली में धान लेकर पहुंचे किसानों का दो दिनों से बूंदाबांदी व बारिश से धान भीग गया है। वहीं बासमती धान निर्यातकोंं द्वारा खरीद निलंबित किए जाने के कारण पांचवें दिन भी खरीद न होने से किसानों को मंडी में ही रुकना पड़ रहा है।
किसान रोहतास, संदीप, सतीश पाल, विनोद, विकास, सुनील, मामन, सुंदरपाल, राजबीर, बलवान, नरेश आदि का कहना है कि पहले दो दिनों से बरसात में धान भीग गया, मंडी में बेचने आए तो पांच दिन से खरीद नहीं हो सकी जिससे अब धान की फसल सुखाने और उसका पहरा देना पड रहा है। इस मौके पर आढ़ती रकम सिंह, सुभाष, कटार सिंह, कंवर सिंह, बृजपाल सिंह, अनिल कुमार, रतन सिंह व मोहकम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें