फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनाजमंडी में धान की खरीद जारी, धान से अटी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब तक जिले की अनाजमंडियों में लगभग 1.40 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है आवक
विज्ञापन

- अब तक अनाजमंडियों से 1.10 लाख मीट्रिक टन धान को खरीदा जा चुका है

माई सिटी रिपोर्टर

पानीपत। अनाज मंडियों में धान की आवक व खरीद अब तेज हो गई है। एजेंसियां व आढ़ती छह दिन खरीद में हुई देरी को देखते हुए तेजी से खरीद कर रहे हैं। पानीपत की अनाजमंडी से रविवार को लगभग 15 हजार मीट्रिक टन की खरीद हुई है। जिले भर की मंडियों से लगभग 11 हजार मीट्रिक टन की खरीद गई है। जिले में अब तक 1.60 लाख मीट्रिक टन की आवक हो चुकी है। 1.40 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। 20 हजार मीट्रिक टन धान अब भी मंडियों में है। किसान के धान से मंडियां अटी हुई हैं। रात को किसान खुद अपनी धान की रखवाली कर रहे हैं। उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी एजेंसियों को किसान की धान की जल्द खरीद करने के निर्देश दिए हैं।

इस बार धान का भाव कम होने पर तीन दिन में जिले के किसानों को लगभग 1.10 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। किसान कम रेट मिलने से दुखी हैं। धान की 1921 किस्म चार हजार रुपये प्रति क्विंटल बिकी। पहले इसका रेट 4500 रुपये था। धान की किस्म 1509 व 1692 शनिवार को 3250 रुपये खरीदी गई है, पहले इसका रेट 3450 रुपये था। धान की किस्म 1847 शुक्रवार को 2850 रुपये प्रति क्विंटल खरीदी गई। पहले इसका रेट 3050 रुपये था।
विज्ञापन




अब खरीद तेजी से हो रही है : भौक्कर

धान की खरीद अब तेजी से हो रही है। किसानों को घाटा अधिक हो रहा है। इससे किसान परेशान है। धान की हर किस्म की धान पर रेट 500 रुपये से 200 रुपये प्रति क्विंटल कम मिल रहा है। इस बारे में सरकार को उचित कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन


दिनेश भौक्कर, प्रधान पानीपत अनाज मंड़ी आढ़ती एसोसिएशन।

किसानों को अब कोई समस्या नहीं , खरीद सुचारू : सचिव

किसानों को अब कोई समस्या नहीं है। एजेंसियों तेजी से धान की खरीद कर रही है। मंडी में धान की आवक भी जारी है। मंडियों में किसानों की समस्याओं को लेकर लगातार बैठक कर उनका निस्तारण भी किया जा रहा है।

आशा देवी, मार्केट सचिव, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें