फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मालिक विदेश में, लर्निंग लाइसेंस जारी, गुप्तचर विभाग ने पकड़ा फर्जीवाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एसडीएम कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में अनियमितता की गुप्तचर विभाग की जिला इकाई की सूचना पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता करनाल की टीम ने उपमंडल अधिकारी के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इसमें एक ऐसे आदमी का लर्निंग लाइसेंस जारी, मिला जो पिछले साल विदेश जा चुका है। इन अनियमितताओं पर सीएम फ्लाइंग टीम ने थाना शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग के अधिकारियों ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम वीरेंद्र सिंह ढुल कार्यालय में हाजिर मिले। निरीक्षण के लिए उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों को मौखिक आदेश देकर एक टीम नियुक्त करवाई, जिसमें कार्यालय अधीक्षक सतबीर सिंह और जूनियर प्रोग्रामर कशीन चावला मौजूद रहे।


संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षक के दौरान पाया कि अमित पुत्र राजेश निवासी गांव नारा का लर्निंग लाइसेंस, जिसका आवेदन नंबर 1759259323 अनुसार लाइसेंस नंबर HR06/0005647/2023, 30 मई 2023 जारी हुआ मिला। इस लर्निंग लाइसेंस की मूल फाइल लाइसेंस क्लर्क के रिकार्ड में नहीं मिली। यह लाइसेंस के लिए 15 मई 2023 को आनलाइन आवेदन किया गया था। ई-दिशा केंद्र से 23 मई 2023 को लाइसेंस फीस 650 रुपये डेबिट कार्ड के माध्यम से अदा की गई थी। बावजूद इसके लाइसेंस के संबंध में आईडीटीआर से ट्रेनिंग या फीस के संबंध में आईडीटीआर के रिकार्ड में कोई इंद्राज नहीं मिला।
विज्ञापन

गुप्त सूत्रों से यह भी पता चला कि अमित कुमार अक्तूबर 2022 से विदेश गया है। उसकी गैर हाजिरी में बिना कागजात के लाइसेंस जारी किया जाना संदिग्ध है। इस संबंध में अपनी विभागीय जांच बाद नियमानुसार कानूनी कार्यवाही करने के लिए उपमंडल अधिकारी को अवगत करवाया गया। इस संबंध में डीडी नंबर 23 के तहत मंगलवार को थाना शहर के रोजनामचा में रपट अंकित कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें