फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सड़कों निर्माण में हो रही देरी से लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। चीका-कैथल व रामनगर से अजीमगढ रोड के निर्माण में हो रही देरी से खफा संयुक्त सड़क सुरक्षा मंच एक बार फिर से आंदोलन कर सकता है। संयुक्त सड़क सुरक्षा मंच के सदस्यों ने यह ऐलान एक बैठक में किया। मंच के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट जीवानंद कौशिक, धर्मेंद्र सिंह गोल्डी व होशियार सिंह राणा ने कहा कि गुहला हलके की 28 सड़कें मंजूर हुईं थी, लेकिन उनमें से केवल तीन पर ही निर्माण कार्य शुरू हुआ है। बाकी सड़कों के निर्माण कार्य में हो रही देरी से मंच के सदस्यों में काफी रोष है।
विज्ञापन

मंच ने चीका भागल व गुहला से खरका रोड का निर्माण शुरू होने को गुहला के लोगों की जीत बताया। कहा कि यह किसी एक व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि उन सभी की जीत है जिन्होंने गुहला की टूटी हुई सड़कों के खिलाफ किसी भी प्रकार से अपना विरोध दर्ज करवाया है। मंच के सदस्य राज पाल राणा, हरबीर सिंह उरलाना, जरनैल सिंह जेली व साहब सिंह संधू ने लोगों से अपील की कि जिस रूट पर सड़क का निर्माण कार्य हो रहा हो उस रोड पर पड़ऩे वाले सभी गांवों के लोग कार्य पर कड़ी नजर रखें। जहां भी गड़बड़ी दिखे तो गुहला प्रशासन के साथ सड़क सुरक्षा मंच को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि चीका-कैथल रोड की हालत बहुत खराब है। इस बारे गुहला विधायक से बात हुई तो उन्होंने हमेशा आश्वासन दिया कि जल्द ही कैथल रोड का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई कारवाई होती दिखाई नहीं दे रही। मंच के प्रवक्ता एडवोकेट जीवन सिंह नैन ने कहा कि गुहला विधायक को मंच के साथ हुए लिखित समझौते के अनुसार चार मुख्य मार्गों जिसमें कैथल चीका, चीका भागल, गुहला खरका व रामनगर अजीमगढ़ का निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात शामिल थी। अभी तक कैथल व अजीमगढ सड़क का निर्माण कार्य शुरू होने के कोई आसार नहीं है। इस संबंध में विभाग के एक्सईएन अभियंता अरुण भाटिया ने बताया किचीका-कैथल रोड के लिए बजट मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजा हुआ है। आगामी एक से दो सप्ताह में दोनों सड़कों पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें