पानीपत। सैंपल रिपोर्ट की जांच करते हुए डॉक्टर संतलाल वर्मा
- फोटो : AMAR UJALA
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग लगातार जिले में लोगों की स्क्रीनिंग कर उनके सैंपल भेज रहा है अब तक जिले में 5000 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग पिछले एक महीने में 708 लोगों के सैंपल भेज चुका है इनमें से 670 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है जबकि 12 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। भेजे गए सैंपल में से 98% लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव मिली है।
मंगलवार रात को 70 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 35 लोगों की रिपोर्ट आज आएगी।जिले में 13 कोरोना के केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग लगातार अलर्ट पर है। सिविल सर्जन डॉक्टर संत लाल वर्मा लगातार डॉक्टर के साथ मीटिंग कर प्लानिंग तैयार कर रहे हैं।