फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 12वीं तक कक्षाएं बंद करने के दिए आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले में 12वीं तक स्कूलों में कक्षाएं बंद कर दी गई हैं। स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई करानी होगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए मंगलवार को आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) की स्थिति का विश्लेषण किया गया। जिसमें पाया गया कि पिछले 24 घंटों में जिले के कुछ क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बहुत खराब श्रेणी में रहा है और गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य व सुरक्षा के हित में जिला पानीपत के सभी क्षेत्रों (शहरी व ग्रामीण) में 19 नवंबर से अगले आदेश तक 12वीं कक्षा तक की सभी कक्षाएं बंद रहेंगी। उपरोक्त कक्षाओं के लिए जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में भौतिक कक्षाओं के स्थान पर ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इन आदेशों की अनुपालन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें