साढौरा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रिक्त सीटों पर सत्र 2024-25 के ऑफलाइन दाखिलों के लिए संस्थान स्तर 31 अगस्त तक प्रक्रिया जारी रहेगी। प्रिंसिपल अश्वनी शर्मा ने बताया कि दाखिले के लिए इच्छुक जो उम्मीदवार अपना पंजीकरण करवा चुके हैं या फिर तत्काल पंजीकरण करवाते हैं, वो भी अपने मैरिट कार्ड 31 की दोपहर तक आईटीआई में जमा करवा सकते हैं।
इसके बाद ऑफलाइन आवेदनों की संयुक्त मेरिट लिस्ट संस्थान स्तर पर तैयार की जाएगी। संस्थान में रिक्त पड़ी दाखिला सीटों के प्रति शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेजों की जांच करके ऑन द स्पॉट विभिन्न व्यवसायों में दाखिला किया जाएगा।
दाखिला पाने के सफल उम्मीदवारों को ऑनलाइन फीस जमा करवाने की पुष्टि करनी होगी। प्रिंसिपल अश्वनी शर्मा ने बताया कि 10वीं के बाद आईटीआई में दो वर्षीय व्यवसाय का कोर्स पूरा करने के बाद हिन्दी या अंग्रेजी की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं पास का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
वहीं, लड़कियों के लिए निःशुल्क बस पास की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त सेना की अग्निवीर भर्ती योजना में आईटीआई पास उम्मीदवारों को विशेष अंकों का भी प्रावधान है। साथ ही अनुसूचित जाति के सभी प्रशिक्षणार्थियों को 1000 रुपये की टूलकिट की राशि प्रदान की जाती है।
आईटीआई में इन ट्रेड में रिक्त है संख्या:
एडवांस सीएनसी मशीनिंग तकनीशियन व्यवसाय: 03
ड्रेस मेकिंग व्यवसाय: 02
मैकेनिक मोटर व्हीकल व्यवसाय: 01
पेंटर व्यवसाय: 06
प्लंबर व्यवसाय: 05
रिफ्रिजरेशन एंड एयर कंडिशनिंग तकनीशियन व्यवसाय: 02
टर्नर व्यवसाय: 12
वुड वर्क टेक्नीशियन (कारपेंटर) व्यवसाय- 11