फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए 6 दिसंबर तक मौका

Sat, 08 Nov 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग, हरियाणा व हरेडा की ओर से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों की एक योजना शुरू की गई है। इसके अंतर्गत वर्ष 2024-25 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन मांगे गए हैं। इसकी अंतिम तिथि 6 दिसंबर है। अतिरिक्त उपायुक्त एवं मुख्य परियोजना अधिकारी डॉ. पंकज ने बताया कि हरियाणा में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा इनोवेशन, नई प्रौद्योगिकी, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं में भी पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों में नकद राशि, प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। इस योजना के दिशा-निर्देश की एक प्रति हरेडा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरेड़ाडॉटजीओवीडॉटइन पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें