फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑपरेटर को पीटकर किया बेहोश, मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। राजनगर फाटक के पास तीन बदमाशों ने एक फैक्ट्री के ऑपरेटर पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने ऑपरेटर को तब तक पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। ऑपरेटर को दो घंटे के बाद होश आया। उसने खुद को झाड़ियों में पड़ा पाया। बदमाश उसकी जेब से चार हजार रुपये व मोबाइल छीन कर ले गए। ऑपरेटर ने जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराकर घटना की शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


राजनगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह बिंझौल गांव के पास स्थित देवगिरि इंटरनेशनल कंपनी में बतौर सेटलैस ऑपरेटर कार्यरत है। उसकी शनिवार रात आठ बजे फैक्ट्री से छुट्टी हुई थी। वह बिंझौल गांव के अड्डे से खाना पैक कराकर अपने घर जा रहा था। रास्ते में राजनगर की फाटक के पास तीन युवकों ने उसकी साइकिल पकड़ ली। तीनों युवक उससे जान पहचान करने लगे। उसने इनको पहचानने से इंकार कर दिया। अचानक एक युवक ने उसके सिर पर डंडा मारा। वह नीचे गिर गया। फिर तीनों ने उसको डंडों से बुरी तरह पीटा। वह बेहोश हो गया। जब उसको होश आया तो वह झाड़ियों में पड़ा था। उसके शरीर पर बहुत अधिक चोटें थी। उसके पास उसका मोबाइल व चार हजार रुपये नहीं मिले। वह किसी तरह से घर पहुंचा। उसका शरीर इतना दर्द कर रहा था कि वह बिस्तर से उठ नहीं पा रहा था। अब उसने बुधवार को जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराकर इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

शहर में फैक्ट्री से काम करके लौट रहे श्रमिकों को बदमाश निशाना बना रहे हैं। जहां से श्रमिक काम करके लौटते हैं बदमाश वहीं पर खड़े होते हैं। किसी श्रमिक को अकेले आते देख उस पर हमला कर लूटपाट करते हैं। सेक्टर 29, सेक्टर 25 व पुराना औद्योगिक क्षेत्र से ऐसी लगातार घटनाएं सामने आती हैं । पुलिस ने इन क्षेत्रों में गश्त भी बढ़ाई है लेकिन इसका खास असर देखने को नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि श्रमिकों से लूटपाट की घटनाओं को गंभीरता से लिया जाता है। बदमाशों को पुलिस जल्द पकड़ने में लगी हुई है। औद्योगिक क्षेत्रों में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें