पानीपत। अब सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी का समय बदल गया है। अब सुबह नौ बजे से ओपीडी शुरू होगी और तीन बजे तक चलेगी। एक्स रे और अल्ट्रासाउंड सेवाएं अब सुबह नौ बजे से 12 बजे तक चलेंगी। इसके बाद सिर्फ रिपोर्ट दी जाएगी। इस संबंध में नोटिफिकेशन पहले ही जारी हो चुका है। यह नोटिफिकेशन आज से लागू होगा। 15 अप्रैल के बाद दोबारा सुबह आठ बजे ओपीडी शुरू होगी। इस संबंध में जिला नागरिक अस्पताल में नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं।