फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार, संस्थानों में कसरत शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। साथ ही कॉलेजों में कसरत शुरू हो गई है। बुधवार को आवेदन प्रक्रिया में तेजी आई और ऑनलाइन आवेदन के लिए कॉलेजों में युवाओं की भीड़ रही। वहीं, कॉलेजों में स्थापित किए गए हेल्प डेस्क की मदद से विद्यार्थियों ने कोर्स व विषयों की जानकारी लेकर आवेदन किया। इससे पहले मंगलवार को दोपहर पूर्व पोर्टल धीमा चला था, जिस कारण विद्यार्थियों को परेशानी हुई। पोर्टल धीमा होने के कारण काफी विद्यार्थी निराश होकर वापस लौट गए थे। हालांकि मंगलवार दोपहर बाद तथा बुधवार को पोर्टल ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन



उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से 19 जून को पोर्टल खोला गया था। हालांकि किस कोर्स के लिए कितने आवेदन आए, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हुई है। यूजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जून से शुरू होनी थी लेकिन पोर्टल बंद रहने के कारण तीन दिन बाद शुरू हो पाई है। बुधवार को सुबह से ही महाविद्यालयों में आवेदन करने के लिए विद्यार्थियों की चहलपहल रही।
प्रदेश सरकार ने इस बार एससी श्रेणी के विद्यार्थियों व बेटियों की फीस माफ की है। इन्हें पंजीकरण के समय कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं अन्य सभी विद्यार्थियों को 100 रूपये के पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

दाखिला प्रक्रिया में किसी तरह की दिक्कत न आए, इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने इस बार थोड़ी सख्ती भी की है। पोर्टल पर एक बार पंजीकरण होने के बाद आवेदक का नाम, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। पूरे शिक्षा सत्र में इसी दर्ज रिकार्ड के अनुसार कार्य होगा। कॉलेजों में विषय संयोजन व कुछ नए कोर्स आने के बाद इस बार सीटों में भी इजाफा हुआ है।
कॉलेजों में इस बार नई शिक्षा नीति के तहत दाखिला होगा। आवेदन प्रक्रिया में तेजी आई है। किस कोर्स में कितने आवेदन आए हैं, इसकी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। हेल्प डेस्क के जरिये विद्यार्थियों को कोर्स व विषय की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. अनुपम अरोड़ा, प्राचार्य, एसडी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें