फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक कमरे के घर का बिल आया आठ लाख 31 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम सर्कल एसई कार्यालय गोहाना रोड पर बिजली समस्याओं से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए कष्ट निवारण बैठक का आयोजन किया गया। कष्ट निवारण बैठक में इस बार अधिकतर शिकायतें बिजली बिल से संबंधित रही। बैठक में तहसील कैंप के निवासी भारत गुलाटी ने बताया कि उनके एक कमरे का बिल 8.31 लाख रुपये आया है। उनका कहना था कि पिछले चार साल से बिल की मांग करते रहे तो निगम ने बिल नहीं भेजा अब अचानक आठ लाख से ज्यादा का बिल भेज दिया।
विज्ञापन

भारत ने बताया कि उसके घर में एक कमरा है जिसमें रिक्शा वाला रहता है। पिछले चार साल से बिल की मांग करते रहे तो निगम ने बिल नहीं भेजा अब अचानक आठ लाख से ज्यादा का बिल भेज दिया। इतने भारी बिल को कैसे चुकाएं इस बात को लेकर वह परेशान हैं। उन्होंने बताया कि एसडीओ ने कहा कि 50 हजार रुपये जमा करवा दो कनेक्शन शुरू हो जाएगा वो भी नहीं हुआ। दोबारा अधिकारी को शिकायत लिखकर दी। कोई समाधान नहीं हुआ। बैठक में पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्होंने ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर पैसे तो दे दिए, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं हो पाया है। बैठक में हर बार की तरह अधिकतर शिकायतों को दो साल पुराना बनाकर सुनवाई नहीं की गई।
सिक्योरिटी जमा किए दस साल बीते, नहीं मिला ट्यूबवेल कनेक्शन
करहंस गांव निवासी राम मेहर पिछले नौ साल से ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए बिजली निगम दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। राम मेहर ने बताया कि 2012 में ही सिक्योरिटी जमा करा दी थी। कनेक्शन नहीं हुआ तो 2015 में 30 हजार रुपये जमा करवाए। जिसके सात साल बाद भी अभी तक ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं मिला है। 2022 में भी चार बार एसडीओ से मिल चुके है। कोई समाधान नहीं हो पाया है। कष्ट निवारण बैठक में भी एसई ने कहा कि एसडीओ से मिलो। केवल मेरी ही नहीं पूरे गांव की यही समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें