फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने के बाद निकली गई दो बच्चियों में से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जोशी मेें तालाब में डूबी दो बच्चियों में से एक की मंगलवार को मौत हो गई। बता दें कि गांव निवासी अनिल की पांच वर्षीय बेटी दीया और उसकी बहन की लड़की सात वर्षीय खुशी निवासी गांव मनाना मां के साथ रक्षाबंधन पर मामा अनिल के घर आई थी। घर से खेलने के लिए पास के गांव अहमदपुर माजरा के तालाब पर चली गई। वहां पर खेलते-खेलते दोनों अहमदपुर माजरा के तालाब में गिर गई। कुछ ग्रामीणों ने दोनों को तालाब में गिरते हुए देख लिया और अन्य ग्रामीणों की सहायता से दोनों को बाहर निकाल लिया। दोनों को तुरंत पानीपत के असंध रोड पर एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान अनिल की भांजी खुशी ने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बच्ची की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें