फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव पट्टीकल्याणा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण करने के बाद शव को पानीपत के सरकारी अस्पताल भेज दिया। गांव पट्टी कल्याणा निवासी जयबीर ने बताया कि उसका जीटी रोड पर स्वाद इंडिया के नाम से ढाबा है। देर रात को वह ढाबे पर बैठे थे। इसी दौरान एक पैदल राहगीर को पानीपत लेन पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि शव की शनाख्त नहीं हो सकी है और लाश को पानीपत के सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें