पानीपत। सीआईए वन ने गांव आसन कला में घर के बाहर खड़े युवक को गोली मारकर के एक आरोपी को वीरवार देर शाम पैप्सी पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस उससे वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद करेगी। उसके दूसरे साथी के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान आसन कलां गांव निवासी संदीप के रूप में हुई है संदीप ने अपने साथ मोनू के साथ मिलकर गांव के ही संदीप नाम के युवक पर नौ अगस्त की शाम को गोली चलाई थी।
बिरमपाल निवासी आसन कला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह किसान है। नौ अगस्त की देर शाम उसका बेटा संदीप घर के बाहर खड़ा था। इसी वक्त गांव निवासी मोनू व संदीप मोटरसाइकिल पर आए और संदीप पर गोलियां चला दी। दोनों आरोपी गोली मारने के बाद संदीप को गली में घसीटते रहे। बेटा उनसे छूटकर घर के अंदर भाग आया। आरोपी संदीप ने घर के अंदर घुसकर बेटे संदीप पर चाकू से वार किया। वारदात को अंजाम देकर दोनों आरोपी हथियारों को लहराते हुए गांव में बैंक के पास खड़े अपने साथी रवि निवासी चुलकाना के साथ मौके से फरार हो गए। आरोपी रवि ने 10 दिन पहले उसके छोटे बेटे विक्रम को जान से मारने की धमकी दी थी।