पानीपत। सीआईए-1 की टीम ने सेक्टर-18 निजामपुर गांव में गंदे नाले के पास से वधावारम कॉलोनी निवासी सोनू को गिरफ़्तार किया है। आरोपी से एक अवैध पिस्तौल बरामद की। सीआईए वन प्रभारी संदीप ने बताया कि उनकी टीम सोमवार शाम को गंदा नाला के पास गश्त कर रही थी। उसी समय एक युवक आता दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर वहां से भागने लगा तो पुलिस ने उसे दबिश देकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी सोनू ने पुलिस को बताया बरामद देसी पिस्तौल उसे करीब तीन महीने पहले पुराने कपड़ों की गांठ में मिला था। इसके बाद वह दोस्तों में रौब दिखाने के लिए पिस्तौल साथ लेकर चलने लगा। संवाद