फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गेहूं खरीद के साथ उठान तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। गेहूं की आवक और खरीद लगातार जारी है। इसके साथ उठान भी तेज किया जा रहा है। मतलौडा अनाज मंडी में उठान अपेक्षाकृत सुस्त चल रहा है। आढ़ती और किसानों की चिंता बनी हुई है। आढ़तियों का आरोप है कि साइलो नौल्था में गाड़ी खाली नहीं हो रही हैं। ऐसे में मंडी से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार को 299865 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। एजेंसियों ने इसमें से 288146 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। सरकारी एजेंसियों 260710 मीट्रिक टन की खरीद की और इसमें 203935 मीट्रिक टन का उठान किया। यह 78 प्रतिशत रहा। जिले में किसानों को गेहूं की 425.68 करोड़ की पेमेंट की गई। डीएफएससी आदित्य कौशिक ने बताया कि मंडियों में गेहूं की आवक लगातार हो रही है। बुधवार को मंडी में गेहूं की खरीद की है। एजेंसियों को उठान के निर्देश दिए गए हैं। मतलौडा अनाज मंडी में भी उठान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें