फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मतदान के लिए 500 स्थानों पर दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिले में लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदाता शपथ दिलाई गई। एक समय में सुबह साढ़े 11 बजे स्कूल, कॉलेज, फैक्ट्री और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम किए गए। करीब 500 स्थानों पर करीब युवाओं व लोगों ने इसकी शपथ ली।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला सचिवालय मतदाता शपथ दिलाई। यहां प्रशासन अधिकारियों के साथ विभागाध्यक्ष और कर्मचारी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के अंतर्गत 25 मई को मतदान है। इस बार ज्यादा से ज्यादा मतदान किया जाना है। इसके लिए मतदाता का जागरूक होना जरूरी है। अधिकारी व कर्मचारियों के अलावा युवा इसमें अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी एवं स्वीप कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज यादव ने कहा कि जिला में स्वीप कार्यक्रम लगातार कराए जा रहे हैं। शुक्रवार को करीब पांंच लाख लोगों ने एक समय एक साथ शपथ ली है। विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, ताकि लोग इन बूथों पर अपनी सेल्फी लेकर इसे विभिन्न सोशल प्लेटफॉर्म पर उपयोग कर सकें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार, समालखा एसडीएम अमित कुमार, इसराना एसडीएम ज्योति मित्तल, सीईओ जिला परिषद गौरव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें