फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एनएसएस स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत स्वच्छता अभियान और जागरूकता रैली आयोजित की गई। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिवम धवन के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई की। इसके बाद रैली निकालकर लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा उचित स्थान पर डालने के प्रति जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. सुभाष चंद जागलान ने कहा कि स्वच्छता व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ सामूहिक सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जयकुंवर, संदीप कुमार, कविता जैन, डॉ. कविता तनेजा, नैंसी बजाज, वंदना शर्मा और विकास यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें