फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस विशेष शिविर : खोतपुरा में साक्षरता, स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

विज्ञापन
खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। संस्थान
विज्ञापन
पानीपत। आईबी पीजी कॉलेज की एनएसएस यूनिट द्वारा गांव खोतपुरा में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन विविध सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा वंदे मातरम के सामूहिक गायन और योगाभ्यास के साथ हुआ, इसके बाद स्वयंसेवकों ने गांव में घर-घर जाकर साक्षरता अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए निरक्षर ग्रामीणों को हस्ताक्षर करना सिखाया और साक्षर बनने के लिए प्रेरित किया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शशि प्रभा मलिक ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि साक्षरता अभियान का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को शिक्षित बनाना है। शिक्षा के माध्यम से ही समाज और राष्ट्र को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ाया जा सकता है। साक्षरता अभियान के बाद स्वयंसेवकों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत विषय पर जागरूकता रैली निकाली और ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व तथा गंदगी से होने वाली बीमारियों के प्रति सचेत किया। शिविर के अगले चरण में स्वयंसेवकों ने खोतपुरा के सरकारी अस्पताल का भ्रमण किया, जहां डॉ. अरुण ने विद्यार्थियों को एड्स जैसी गंभीर बीमारी के कारण, बचाव और सावधानियों के बारे में जानकारी दी। सायंकालीन सत्र में स्वयंसेवकों ने खो-खो और रस्सी कूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। कार्यक्रम के समापन पर स्वयंसेवकों और ग्रामीणों ने मिलकर देशभक्ति गीत गाए, जिससे पूरे गांव में उत्साह और राष्ट्रीय भावना का संचार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें