फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब ऑनलाइन ले सकेंगे प्रचार के साथ चुनाव गतिविधियों की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा चुनाव चुनाव प्रचार-प्रसार के साथ अब सरकारी कार्यालय के कार्य भी हाईटेक हो गए हैं। अब रैली, पार्टी कार्यालय खोलने, प्रचार करने, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट, पर्चे बांटने की परमिशन को लेकर कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। चुनाव आयोग ने सुविधा कैंडिडेट एप लॉन्च किया है। प्रार्थी अपने नामांकन की वर्तमान स्थिति तक देख सकते हैं। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन अवधि के दौरान नामांकन पत्र दायर करने और चुनाव गतिविधियों की अनुमति लेने की प्रक्रिया को सरल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। सुविधा पोर्टल शुरू किया है। यह पारदर्शी तरीके से फर्स्ट इन फर्स्ट आउट सिद्धांत पर अनुमति अनुरोधों की विविध श्रेणी को पूरा करता है। यह रैलियों के आयोजन, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, घर-घर जाकर प्रचार करने, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट प्राप्त करने, पर्चे बांटने के लिए अनुमति प्रदान करता है।
उन्होंने बताया कि सुविधा पोर्टल ( https://suvidha.eci.gov.in ) के माध्यम से सुलभ, राजनीतिक दल और उम्मीदवार कहीं से भी, किसी भी समय ऑनलाइन अनुमति अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सभी समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन आवेदन करने का भी विकल्प उपलब्ध है। सुविधा एप आवेदकों को वास्तविक समय में अपने अनुरोधों की स्थिति को ट्रैक करने में सक्षम बनाता है। जिससे प्रक्रिया में और अधिक सुविधा और पारदर्शिता आती है। यह एप आईओएस और एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। डीसी ने बताया कि सुविधा प्लेटफार्म केवल चुनाव प्रक्रिया की दक्षता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि सुविधा प्लेटफॉर्म के साथ, निर्वाचन आयोग एक निष्पक्ष, कुशल और पारदर्शी चुनावी माहौल को सुविधाजनक बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। जहां सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आवश्यक अनुमति और मंजूरी तक समान पहुंच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें