फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब रात को महिला सफर करते हुए ले सकती है पुलिस की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेवा, सुरक्षा व सहयोग का नारा देने वाली पुलिस अपने इस संकल्प को पूरा करने के लिए कई प्रकार की मुहिम चला रही है। इनमें मुख्यत: मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ सख्ती, अवैध हथियार रखने के शौकीन के खिलाफ सख्ती, साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता अभियान समेत तमाम प्रयास शामिल हैं। अब हरियाणा पुलिस ने महिलाओं के लिए रात का सफर सुगम करने के लिए ट्रैकिंग ट्रिप की पहल की है।
विज्ञापन

इस पहल में पुलिस महिलाओं को रात को यात्रा करते हुए सुरक्षा प्रदान करेगी। पुलिस महिला को उसके गंतव्य तक पहुंचने तक ट्रैक करेगी। पुलिस ने ये पहल रात को महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के मद्देनजर की है। अब इस पहल का रोडमैप भी तैयार हो चुका है। एसपी अजीत सिंह शेखावत ने डायल 112 पर तैनात पुलिस के जवानों को इस संबंध में दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। अगर कोई महिला रात को रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या किसी भी चौक पर बस से उतरती है। वह खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही तो वह डायल 112 पर कॉल कर सकती है। वह पुलिस को अपनी लोकेशन बताएगी। पुलिस महिला के पास पहुंचेगी और महिला की पूरी यात्रा को ट्रैक करेगी। जब तक महिला अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच जाती , डायल 112 पर तैनात कर्मी अपने अपने क्षेत्र में महिला को पायलट करेंगे। पुलिस की इस मुहिम का महिलाओं के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्थाओं ने स्वागत किया है।

बॉक्स

रात को बिना स्टीकर के ऑटो व ई-रिक्शा होंगे जब्त

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने महिला के विरुद्ध अपराध रोकने के लिए यातायात पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह सिवाह बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक रात को अपनी गश्त बढ़ाए। अगर कोई ऑटो या ई- रिक्शा बिना स्टीकर के दिखाई दे तो उसे तुरंत जब्त किया जाए, क्योंकि रात को ऑटो में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं होने का भय अधिक रहता है। स्टीकर से ऑटो और ई- रिक्शा चालक की आसानी से पहचान हो सकती है।
विज्ञापन



वर्जन-

एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि ट्रैकिंग ट्रिप सेवा शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। महिलाओं की यात्रा को पुलिस ट्रैक करेगी। महिला रात को सफर करते हुए डायल 112 पर कॉल कर इसकी सेवाएं ले सकती है। पुलिस महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए विभिन्न प्रकार की मुहिम चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें