फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब खेल सामग्री से निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा सामान के अभाव में न दबेगी और न ही खिलाड़ियों को अपनी जेब हल्की करनी पड़ेगी। खेल विभाग इसको लेकर आगे आया है। विभाग गांवों के साथ शहरी क्षेत्र के खिलाड़ियों को खेल किट देगा।
विज्ञापन

जिला खेल विभाग द्वारा शिवाजी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार को मुख्यातिथि पंचायत और सहकारिता मंत्री महिपाल ढांडा और उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने पहले चरण में 27 पंचायत व एक वार्ड प्रतिनिधि को खेल का सामान दिया। इस मौके पर पंचायत मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण क्षेत्र में सरकार ने खिलाड़ियों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान की है। हरियाणा के खिलाड़ियों का खेलों में सदा बोलबाला रहा है। ओलंपिक की बात हो या विश्व स्तर के खेलों की बात हो। यहां के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन कर किया है।
यहां प्रोविजन ऑफ स्पोर्टस इक्यूपमेंट स्कीम 2023-24 के तहत विभिन्न आठ खेलों का सामान वितरित किया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि खेल सुविधाओं से खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखार मिलेगा। इस मौके पर सीटीएम टीनू पोसवाल, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


बॉक्स

इन पंचायतों व वार्ड को मिला सामान

जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि नांगल खेड़ी, गढ़ी छाज्जू, अलुपुर, कुराना, बुड़शाम, पूठर, कुटानी, गोयला खेड़ा, गढ़ी बेसिक, ननहेड़ा, सनौली खुर्द, छाजपुर कलां, सनौली कलां, बांध, शाहपुर, भादौड़, कवी, बबैल, दीवाना, बिजावा, मोहाली, खोजकीपुर, रायमल, खलीला, आदियाना, बराना व हड़ताड़ी की पंचायत को सामान दिया है। इनके अलावा नगर निगम के वार्ड- 26 के प्रतिनिधि को सामान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें