फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब एक करोड़ से होगा ड्रेन की ग्रिल की मरम्मत और पेंट

विज्ञापन
ड्रेन नंबर एक की टूटी हुई ग्रिल।
विज्ञापन
पानीपत। शहर की जीवन रेखा मानी जाने वाली ड्रेन नंबर एक का अब नगर निगम करीब एक करोड़ से जीर्णोद्धार करने जा रहा है। इस राशि से जिला सचिवालय के पीछे दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन से लेकर मित्तल मेगा मॉल तक ड्रेन के साथ लगाई लोहे की ग्रिल की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

इसके बाद जंग खा कमजोर होती ग्रिल पर पेंट भी किया जाएगा। इससे ड्रेन नंबर एक से वार्ड नंबर 3, 4, 7, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 24, 25 और 26 के लोगों को फायदा होगा। ड्रेन के साथ वाली सड़क से लेकर शहर में से जीटी रोड से बलजीत नगर एवं बबैल नाके तक रोजाना करीब 25 हजार लोग आवगमन करते हैं।
पहली बार निगम ने पिछले साल इसकी सफाई जरूर कराई थी लेकिन अभी भी ड्रेन में काफी गंदगी पड़ी है। ड्रेन के दोनों ओर से ग्रिल टूटी हुई है। यहां स्ट्रीट लाइट न होने की वजह से रात को अंधेरा बना रहता है। जिसकी वजह से कई बार दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक ड्रेन में गिरकर चोटिल तक हो चुके हैं। ग्रिल की रिपेयर होने से अब यहां होने वाले हादसों पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन

अवैध कब्जे हटा चौड़ा होगा रोड
ड्रेन नंबर के जीर्णोंद्धार से लेकर इसके सुंदरीकरण का शहरी विधायक प्रमोद विज का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। शहरी विधायक का कहना है कि ड्रेन पर सैकड़ों लोगों ने अवैध कब्जे किए हैं। इनको हटवाया जाएगा। इसके बाद ड्रेन के साथ चौड़ी कंक्रीट की सड़क बनाई जाएगी। इस पर लाइटें भी लगेंगी। इस पर करीब 25 करोड़ की राशि खर्च करने का अनुमान हो सकता है। पूरे प्रोजेक्ट की डीपीआर बनवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। जिस पर निगम ने एजेंसी को डीपीआर का काम देने के लिए टेंडर तक लगाया है।

वर्जन


ड्रेन नंबर एक की ग्रिल रिपेयर करवाने के इस साथ इस पर पेंट भी कराया जाएगा। इसके लिए निगम अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे। इस काम पर करीब एक करोड़ खर्च होंगे। इसके बाद ड्रेन के दोनों ओर कंक्रीट की सड़क, लाइटें लगवाई जाएंगी।
विज्ञापन

प्रमोद विज, शहरी विधायक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें