फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब ड्रेन नंबर एक के साथ बची सड़क को पक्का करवाएगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नगर निगम अब सेक्टर 25 के मित्तल मेगा मॉल वाले रोड पर लगती ड्रेन नंबर के साथ सड़क बनाएगा है। ये सड़क सेक्टर 25 से नांगल खेड़ी के पास फेज थ्री फैक्टरी तक बनाई जाएगी। इस सड़क पर करीब 92 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे लोगों को दिल्ली साइड सेक्टर 25 के दोनों भाग और सेक्टर 29 के दोनों भागों समेत जीटी रोड की ओर आने जाने में एक और अतिरिक्त मार्ग मिल जाएगा। ये सड़कें ड्रेन के साथ साथ पहले से बनी सड़क के आधार पर ही बनाई जाएगी।
विज्ञापन

अब जिला सचिवालय से सेक्टर 25 तक ड्रेन के साथ सड़कें हैं। कहीं दोनों ओर सड़क है तो कही एक ओर सड़क है। जिससे शहर के लोगों को आवागमन करने में काफी सुविधा होती है। अब नगर निगम सेक्टर 25 से लेकर फेज थ्री तक करीब एक किलोमीटर लंबी इस सड़क को पक्का करेगा। अधिकारियों का कहना है कि ड्रेन के साथ साथ नगर निगम की जमीन पड़ी है। इस पर कई जगह कुछ लोगों ने अस्थायी तौर पर कब्जे कर लिए हैं। सेक्टर 25 की मेन पुलिया के पास मासाखोराें और झुग्गी झोपड़ी वालों ने भी अवैध अस्थायी कब्जे किए हैं। यहां सड़क बनने से इस जमीन को कब्जा मुक्त भी कराया जा सकेगा और इससे ड्रेन के आसपास साफ सफाई भी हो सकेगी। जिससे ड्रेन में ज्यादा गंदगी नहीं जा पाएगी और शहर की निकासी भी आराम से हो सकेगी।

नगर निगम एक्सईएन राहुल पूनिया ने बताया कि इस ड्रेन को पक्का करने से सेक्टरों में आने जाने वाले लोगों को फायदा होगा। निगम ने इस प्रोजेक्ट की प्रशासनिक और वित्तीय मंजूरी ले ली थी। इसके बाद इसका टेंडर लगाया गया है। अनुमान है कि जुलाई में इसका काम शुरू करवा दिया जाएगा और नंवबर तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। शहर की लाइफलाइन माने जाने वाली ड्रेन के साथ लोगों को एक अतिरिक्त मार्ग भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें