फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नए बस स्टैंड में अब चंद सैकेंड में शुरू होगी बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव के नए बस स्टैंड पर लगा जनरेटर सेट अब मोबाइल से ऑपरेट किया जाएगा। डिपो कर्मचारी मोबाइल से ही जनरेटर को चालू और बंद कर पाएंगे। इससे डिपो परिसर की बिजली आपूर्ति बंद होते ही चंद सेकेंड में जनरेटर चालू हो जाएगा। जिससे बस अड्डे पर अंधेरा छाने की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। जल्द ही जनरेटर सेट कंपनी बिजली शाखा के कर्मचारी रोडवेजकर्मियों को एप इस्तेमाल की प्रशिक्षण देने वाले हैं। नए बस स्टैंड पर अंधेरा छाने की समस्या को अमर उजाला टीम ने प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नया बस स्टैंड शुरू हुए 55 दिन बीत चुके हैं। दिन ढलते ही बस स्टैंड काे सैकड़ों लाइटों से जगमग कर दिया जाता है, लेकिन रात में बिजली आपूर्ति बाधित होते ही साढ़े छह एकड़ के बस स्टैंड पर अंधेरा छा जाता है। जनरेटर होने के बावजूद कर्मचारी उसे चला नहीं पाते, क्योंकि कर्मचारियों को जनरेटर चलाने की जानकारी ही नहीं है। बस स्टैंड परिसर में एकाएक अंधेरा छाने से खासकर महिला यात्रियों को काफी परेशानी होती है। घबराहट में यात्री जब रोडवेजकर्मियों से पूछताछ करते हैं तो कर्मचारी बिजली आपूर्ति शुरू होने तक इंतजार करने के लिए कहते हैं। कई बार जनरेटर में डीजल नहीं की बात कहकर उन्हें टाल दिया। जबकि असलियत ये है कि अभी तक डिपो में कार्यरत कर्मचारियों को जनरेटर पूरी तरह से ऑपरेट करना नहीं आता।

नाम ना छापने की शर्त पर एक रोडवेज कर्मचारी ने बताया था कि रोजाना रात को दो से तीन बाद बिजली आपूर्ति बंद होती है। यात्रियों के अलावा उन्हें भी अनहोनी होने का डर रहता है। यात्री अक्सर जनरेटर चलाने की बात कहते हैं, लेकिन उन से झूठ बोलना पड़ता है। जनरेटर में डीजल तो होता है, लेकिन ये चलेगा कैसे, इस बारे अभी तक कोई ट्रेनिंग नहीं दी गई। कोई खराबी ना आ जाए, इसलिए जनरेटर चलाने से डरते हैं।
विज्ञापन

रात 10 बजे के बाद रोडवेज डिपो पानीपत की शहर के लिए सिटी बस सेवा बंद हो जाती है। 10 बजे के बाद नए अड्डे पर पहुंचने वाले यात्रियों को या तो वहीं रात बितानी पड़ती है या फिर ऑटो चालकों की 20 की बजाए 100 रुपये प्रति सवारी के हिसाब से किराया देकर शहर आना पड़ता है। अधिकतर प्रवासी यात्री इतना किराया नहीं दे पाते और रात में अड्डे पर ही ठहर जाते हैं। इस समस्या का समाधान होना बहुत जरूरी है, क्योंकि रात में सामान चोरी का डर रहता है।
विज्ञापन

जल्द ही कंपनी कर्मचारी प्रशिक्षण देने के लिए आने वाले हैं। जनरेटर ऑपरेट करने का पता चलने पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने देंगे।
सतीश पंवार, स्टैंड इंचार्ज नया बस स्टैंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें