फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब टेक्सटाइल नगरी में ग्रे ड्रेस में नजर आएंगे ऑटो व रिक्शा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस जनवरी को सड़क सुरक्षा माह के रूप मना रही है। इसके लिए पुलिस द्वारा विभिन्न कदम भी उठाए जा रहे हैं। सोमवार को पुलिस व सामाजिक संगठनों ने बाबरपुर ट्रैफिक पुलिस थाना में 35 ऑटो व ई- रिक्शा चालकों को ग्रे डेस वितरित की है। ये पहली बार ऑटो व ई- रिक्शा चालकों का ड्रेस कोड लागू करने का प्रयास है। पुलिस ड्रेस कोड़ लागू कर ऑटो में होने वाले अपराध पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रही है। आने वाले दिनों में यातायात नियमों का पालन करने व सामाजिक कार्यों में भागेदारी करने वाले 100 और ऑटो चालकों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


एएसपी मंयक मिश्रा ने कहा कि पुलिस आमजन को सुरक्षित माहौल देने के लिए भरसक प्रयासरत है। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा ऑटो व ई रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन कर चार अंक का यूनिक कोड युक्त नंबर के स्टीकर लगाए गए। जिले में 6220 ऑटो व ई रिक्शा चालकों ने पंजीकरण करवाया है। अब जिला में ऑटो की पहचान यूनिक कोड नंबर से है। ऑटो या ई रिक्शा में अपराध होने की स्थिति में अब आरोपी को आसानी से पकड़ा जा सकता है। इसका मुख्य उद्देश्य अपराध को रोकना व महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना है।

डीएसपी सुरेश कुमार ने ऑटो व ई रिक्शा चालकों से अपील करते हुए कहा की वे यातायात नियमों का पालन करें। निर्धारित स्थान पर ही ऑटो को रोक कर सवारियों को उतारे व चढाएं। यातायात के सभी नियमों का पालन कर शहर को जाम मुक्त करने में यातायात पुलिस का सहयोग करें। 10 जनवरी तक ऑटो व ई- रिक्शा चालक पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद बिना पंजीकरण वाले ऑटो पर कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर बाबरपुर ट्रेफिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विकास चहल, विकास आहुजा, गोल्डी मलिक, बिंदू मनुजा, सुधीर छाबड़ा, महेंद्र मिड्ढा, अजय बतरा, इंद्रजीत मिड्ढा, अजय मलिक, अनिल मदान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें