फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैत के 146 ग्रामीणों को अवैध कब्जे बता थमाया प्रशासन ने नोटिस,आशियाना बचाने पहुंचे पंवार के पास

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। कैथ गांव के 146 घरों को अवैध कब्जे बताकर प्रशासन ने ग्रामीणों को नोटिस थमा दिया। इसके बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अपने आशियाने बचाने की गुहार लेकर ग्रामीण शनिवार को राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार से मिले। सांसद को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्वों ने प्रशासन की मिलीभगत से गांव की निशानदेही गलत ढंग से कराई। वह करीब 70-80 सालों से जिन घरों में रह रहे हैं वे जमीन न तो पंचायती है और न ही गौचराण, तालाब या कुएं की है। फिर भी प्रशासन ने उनके घरों को अवैध कब्जे बता नोटिस थमाए दिए हैं। गांव में करीब 75 प्रतिशत घरों को नोटिस भेजे गए हैं। ऐसे तो पूरा गांव ही उजड़ जाएगा। ग्रामीणों ने राज्यसभा सांसद को दिए ज्ञापन में शरारती तत्वों से मिलीभगत कर की गई निशानदेही का आरोप लगा सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने सांसद से सही ढंग से निशानदेही करा उनके आशियाने बचाने की गुहार लगाई है। सांसद को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में कुंडू चौगामा खाप के प्रधान मास्टर धर्मपाल कुंडू, निवर्तमान सरपंच के पति सुभाष चंद्र, पूर्व सरपंच रघबीर सिंह, किताब सिंह नंबरदार, मास्टर रामचंद्र, रामकुमार, रामचंद्र, मनोज कुमार, सुरेंद्र और रामपाल शामिल रहे। सांसद ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनके साथ न्याय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें