फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यूपीएस के विरोध में नार्दन रेलवे एम्पलाईज यूनियन ने मनाया काला दिवस

विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर यूपीएस के ​खिलाफ रोष प्रदर्शन करते रेलवे कर्मचारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। यूपीएस लागू होने के विरोध में नार्दन रेलवे एम्पलाईज यूनियन के तत्वावधान में काला दिवस मनाया गया। यूनियन के मंडल सचिव कामरेड नरसिंह कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन रोष प्रदर्शन किया। नरसिंह कुमार ने बताया कि एनपीएस के विरोध में लगातार आईआरईएफ एवं सम्बद्ध जोनल यूनियनों, फ्रंट अगेंस्ट एनपीएस इन रेलवे तथा एनएमओपीएस के तत्वावधान में एक अक्तूबर 2023 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में विराट रैली कर सरकार पर दबाव बनाया गया था, इसके बाद एक बार फिर कर्मचारियों को ठगने के लिए आज ही के दिन 24 अगस्त 2024 को यूपीएस लागू करने की घोषणा केंद्र सरकार द्वारा की गई थी, यानि आज के ही दिन ही एक साल पहले कर्मचारियों को एनपीएस के बाद दोबारा षड़यंत्र का शिकार बनाते हुए यूपीएस जैसी फ्लॉप योजना लाई गई, जोकि कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यूपीएस योजना में शामिल होने के लिए सरकार द्वारा लगातार आप्शन फार्म भरने की तिथियों को बढ़ाया भी गया, लेकिन आज की तारीख तक लगभग 10 लाख रेलवे कर्मचारियों में से केवल 13 हजार के लगभग कर्मचारियों ने ही अपनी सहमति यूपीएस योजना में शामिल होने के लिए दिया है, इससे जाहिर है कि कर्मचारियों को पुरानी पारिवारिक पेंशन योजना के अलावा और कुछ भी मंजूर नहीं है। इसलिए मंडल सचिव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एनपीएस और यूपीएस योजना को समाप्त कर पुरानी पारिवारिक पेंशन योजना बहाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें