फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: विस चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पांच से

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू हो रही है। इसे सरल व सहज तरीके से निपटाने के लिए मंगलवार को समालखा एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अमित कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय में आयोजित बैठक में सहायक रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार ललिता, बीडीपीओ समालखा नितिन यादव, बीडीपीओ शक्ति सिंह, नायब तहसीलदार बलवान सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू होकर 12 सितंबर तक जारी रहेगी। उम्मीदवार को नामांकन भरने के लिए उम्मीदवार का राज्य की मतदाता सूची में नाम दर्ज होना अनिवार्य है। उपमंडल अधिकारी ने बताया कि पांच अक्टूबर को अधिक से अधिक मतदान कराने व चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षता पारदर्शिता और सहजता पूर्वक निपटाने के लिए पूरा प्रशासन दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें