फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: समालखा के नौ पंचों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। समालखा ब्लॉक के सात गांवों में नौ पंच पदों को भरने के लिए 21 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए बीडीपीओ कार्यालय में आरओ और एआरओ को शांतिपूर्ण रूप से चुनाव संपन्न कराने के लिए मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


हरियाणा पंचायती राज संस्थाओ के नौ जुलाई को उपचुनाव होने हैं। इसी दौरान समालखा ब्लॉक के सात गांवों में खाली पड़े नौ वार्डों के पंच पद के लिए भी चुनाव प्रस्तावित हैं। समालखा ब्लॉक के गांव बिहोली के 17 वार्ड, देहरा गांव के वार्ड तीन और 13 वार्ड, ढिंढार में आठ वार्ड, किवाना में सात वार्ड, पट्टीकल्याणा में छह वार्ड, सिंबलगढ़ के पांच व सात वार्ड और वजीरपुर टिटाना गांव में वार्ड चार के लिए नौ जुलाई को वोट डाले जाएंगे। पंच पदों के लिए 21 जून से शुरू होकर 26 जून तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 27 को नामांकन पत्रों की जांच और 28 को दोपहर तीन बजे तक नामांकन वापसी के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित किए जाएंगे। नौ जुलाई को शाम छह बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम को परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें