फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन 29 नवंबर और मतदान 16 दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला बार एसोसिएशन पानीपत की चुनाव तिथियों की शनिवार को घोषणा कर दी गई। बाल काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा, चंडीगढ़ की ओर से जारी पत्र में 16 दिसंबर को चुनाव कराने का दिन तय किया गया था। इस दिन मतदान के साथ ही मतगणना भी होगी। शाम पांच बजे के बाद मतगणना शुरू होगी और रात तक परिणामों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार को 10 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही उपाध्यक्ष एवं सचिव के लिए पांच वर्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन वर्ष का अनुभव होना है। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए सिक्योरिटी राशि 21 हजार रुपये रखी गई है वहीं उपाध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए 15 हजार और संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के लिए यह राशि 11 हजार रुपये होगी। सुबह साढ़े सात से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा, इस दौरान दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच आधे घंटे का ब्रेक लिया जाएगा।
बॉक्स
- घोषित तिथियां एक नजर में
नामांकन : 29 नवंबर को सुबह 10 से शाम चार बजे तक
नामांकन छंटनी : 30 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक
नामांकन वापसी : एक दिसंबर को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक
उम्मीदवारों की अंतिम सूची की घोषणा : तीन दिसंबर को दोपहर एक बजे के बाद
मतदान : 16 दिसंबर को सुबह साढ़े सात से शाम चार बजे तक
मतगणना: शाम पांच बजे से
- किताबें जमा करने और बिजली बिल भरने पर ही डाल सकेंगे वोट
बार के सभी सदस्यों को वोट करने के लिए लाइब्रेरी से ली गईं किताबें जमा करानी होंगी। इसके साथ ही अपने चेंबर का बकाया बिजली का बिल भी जमा करना होगा। इसमें चूक होने पर सदस्य मतदान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

बॉक्स
उम्म्मीदवार नहीं कर सकेंगे पार्टी-फंक्शन
बार चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार चुनाव प्रक्रिया के दौरान होटल, रेस्टोरेंट या बार रूम में मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से पार्टी, किसी पार्टी या कोई फंक्शन नहीं कर सकेंगे।
बॉक्स
अन्य नियम एवं शर्तें
सिक्योरिटी राशि वापस नहीं होगी। उम्मीदवार वोट मांगने के उद्देश्य से किसी भी मतदाता के घर नहीं जाएंगे। चैंबर और न्यायिक परिसर में उम्मीदवार होर्डिंग, बैनर और बिल्स नहीं लगाएंगे, ऐसा पाए जाने पर नामांकन रद हो जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें