संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। नॉर्दर्न इंडिया रोटर स्पिनर्स एसोसिएशन द्वारा दीपोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। आयोजन में टेक्सटाइल एवं रोटर स्पिनिंग उद्योग से जुड़े सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शानदार व्यवस्थाएं, बेहतरीन फूड कोर्ट, मनोरंजक कार्यक्रम, तंबोला व आकर्षक लकी ड्रॉ भी निकाले गए। यह समारोह उद्योग के सदस्यों के लिए आपसी मेल-जोल, भाईचारे और एकता को मजबूत करने का एक शानदार अवसर बना। इस आयोजन को सफल बनाने में निरसा की प्राइम टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी रही। कार्यक्रम में पहुंचने पर सदस्यों द्वारा बुके देकर उनका स्वागत किया गया। निरसा में युवाओं की भागीदारी और नेतृत्व उद्योग के उज्ज्वल भविष्य एवं नई पीढ़ी को संगठन से जोड़ने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। इस मौके पर अध्यक्ष संजय गर्ग, उपाध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, सचिव मुकेश बंसल, कोषाध्यक्ष अशोक गोयल, सलाहकार राजीव गर्ग, संयुक्त सचिव गौरव बठला व मुख्य कोऑर्डिनेटर विवेक गर्ग मौजूद रहे।
41