फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 65 एकड़ में विकसित नौ अवैध कॉलोनियों को जेसीबी ने ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा/सनौली। डीटीपी विभाग ने बुधवार को अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिवाह, जालपाड़, बापौली, बहरामपुर और कुराड़ गांवों में विकसित की जा रही नौ कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया। दो जेसीबी की मदद से करीब 65 एकड़ क्षेत्र में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान 10 निर्माणाधीन भवनों की डीपीसी, कच्चे सड़क नेटवर्क और प्लॉटों की निशानदेही के लिए बनाए गए ढांचों को हटाया गया। डीटीपी सुमित मलिक ने बताया कि कृषि भूमि पर बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करना नियमों का उल्लंघन है। विभाग ने चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें