फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राजकीय आईटीआई में नौ सौ युवाओं ने लिया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला समेत प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विभिन्न ट्रेड में ऑन द स्पॉट दाखिले का सोमवार को अंतिम दिन रहा। विभाग की ओर से आईटीआई में दाखिले का यह अंतिम मौका रहा। इसके अंतर्गत राजकीय आईटीआई में अब तक नौ सौ सीटों पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन

जिले की नौ राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड्स में लगभग 90 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। शहर की राजकीय आईटीआई में कुल 952 में से 900 पर दाखिला हो गया है। वहीं निजी आईटीआई में कुछ ट्रेड में 25 से 30 प्रतिशत तक सीटें खाली रह गई हैं। जिनको भरने के लिए आईटीआई प्रबंधन चिंतन में हैं। रिक्त सीटों की स्थिति को देखते हुए आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिले की तिथि बढ़ाई गई थी। आईटीआई में करीब तीन माह तक चली दाखिला प्रक्रिया के दौरान युवाओं में दाखिले के लिए काफी रुझान रहा। बावजूद कुछ आईटीआई में सीटें रिक्त हैं। आईटीआई में कक्षाएं करीब 40 दिन पहले शुरू हो चुकी हैं।
67897 विद्यार्थी ले चुके दाखिला

आंकड़ों के अनुसार प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शनिवार शाम तक 126007 विद्यार्थी पंजीकरण करवा चुके हैं जबकि 67897 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है जो कुल आवेदन का करीब 54 प्रतिशत है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 54805 अभ्यर्थियों जबकि निजी आईटीआई संस्थानों में 13092 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में करीब 940 अभ्यर्थी दाखिला ले चुुके हैं जो कुुल 952 सीटों का करीब 98.74 फीसदी है। यह दाखिला नए व पुुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जा रहा है। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं है।
विज्ञापन



वर्जन-

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। राजकीय आईटीआई में करीब सभी ट्रेडों में सभी सीटों पर दाखिला हो चुका है।
विज्ञापन


- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें