फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के प्याज व्यापारी ने पानीपत में दी जान

Thu, 22 Oct 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल के कोहंड निवासी प्याज व्यापारी ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव सनौली रोड स्थित एक दुकान के ऊपर फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इसमें फिलहाल 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मामला बुधवार सुबह का है। सनौली रोड स्थित एक मंदिर के नजदीक बिजली के सामान की दुकान के ऊपर एक व्यक्ति फंदे पर लटका मिला।

थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त रमेश कुमार निवासी कोहंड करनाल के रूप में की।

परिजन सूचना मिलने के बाद सिविल अस्पताल स्थित शवगृह पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रमेश कुमार प्याज का काम करता था और कई दिन से परेशान चल रहा था।

थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें