फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: 11 माह के बेटे व पति को सुलाकर नवविवाहिता फंदे से लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 पार्ट टू में एक नव विवाहिता ने अपने किराए के कमरे में 11 माह के बेटे और पति को सुलाने के बाद खुद फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। नव विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया, अब तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। सेक्टर-29 थाने की पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मूल रूप से यूपी के हरदोई जिले के तनूरा गांव की रहने वाले पूनम देवी (22) की शादी दो साल पहले रविपाल के साथ हुई थी। दंपती यहां सेक्टर-25 में किराए पर रहता था। रविपाल यहां एक फैक्टरी में काम करता है। रविपाल ने बताया कि वह रविवार सुबह नौ बजे ड्यूटी पर गया था। वहां से साढ़े पांच बजे घर लौटा। परिवार रात का खाना खाने के बाद सो गया। रात करीब साढ़े 12 बजे 11 माह के बेटे पुष्करपाल के रोने की आवाज सुनाई दी तो उसकी आंख खुली। उसने देखा कि पूनम का शव कमरे में एंगल पर फंदे से लटक रहा है। उसने अपने पड़ोसियों को जगाया। पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। रविपाल ने बताया कि उसका पूनम के साथ कोई विवाद नहीं था, न ही उनका कोई लड़ाई झगड़ा हुआ। पूनम ने रविवार शाम को अपने मायके के लोगों से भी हंसी खुशी बात की थी। अब तक पूनम की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें