फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किसान भवन के नवनियुक्त प्रधान दिलबाग सिंह ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किसान भवन में मंगलवार को नवनियुक्त प्रधान दिलबाग सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। उनके साथ ही नवनियुक्त उपप्रधान सिवाह गांव के अनिल और युवा के जिला प्रधान बिंट्टू मलिक ने कार्यभार संभाल लिया है। सुबह दस बजे किसान भवन में पहुंचने पर किसान भवन कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया गया। नवनियुक्त प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि किसानों के हित के लिए हर संभव कार्य किया जाएगा। जिससे उन्हें कोई परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने उन्हें प्रधान नियुक्त करने के लिए सबका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि किसान भवन में किसी प्रकार की परेशानी का किसानों को सामना न करना पड़े। इसका भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें