पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर घरौंडा रेलवे फाटक के पास लावारिश हालत में एक नवजात मिला है।
सुमेर सिंह निवासी मुख्य बाजार कश्यप चौक घरौंडा करनाल ने जीआरपी को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह वह बाइक पर 28 नवंबर को शाम के समय गुढ़ा गांव जा रहा था। वह जैसे ही नौखा कॉलोनी के दूसरी तरफ कच्चे रास्ते पर पहुंचे। उनको एक बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने लाइनों के पास जाकर देखा तो एक नवजात शॉल में नाल के साथ झाड़ियों में था। उन्होंने उसको सिविल अस्पताल घरौंडा में दाखिल करवाया। बच्चा स्वस्थ है। माता पिता को ढूंढने का प्रयास हो रहा है। संवाद