पानीपत। न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पानीपत शाखा द्वारा 107वें स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर में पार्क अस्पताल के विशेषज्ञों की टीम ने मरीजों की जांच की। कार्यालय प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिविर में कर्मचारियों, सेवानिवृत कर्मचारियों, एजेंट व आगंतुकों के लिए रक्तचाप, शुगर, नेत्र परीक्षण, सामान्य चिकित्सा परामर्श तथा आहार विशेषज्ञों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्रदान की गई। कंपनी ने सामाजिक उत्तरदायित्व एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाया।इस मौके पर संगीता समरा, प्रियंका पूनिया, सुरेश गोयल, सुरिंदर जताना, सुरिंदर खुराना, सुरेश छाबड़ा और राजेश वर्मा मौजूद रहे। संवाद