फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चाचा के सामने भतीजे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत-गोहाना रोड पर बिंझौल गांव के पास सड़क पार करते वक्त भतीजे की ट्रैक्टर की चपेट में आने से चाचा की आंखों के सामने मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक था वो ट्रक को रोककर पानी की बोतल लेने जा रहा था। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मृतक के चाचा के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर जिले के गांव जाडौली निवासी शरीफ खां ने बताया कि उसका भतीजा जमील खान देवेंद्रा ट्रांसपोर्ट पर ट्रक चालक था। वो अक्सर पानीपत से राजस्थान में सीमेंट लेकर जाता था। वो उसके साथ ट्रक पर क्लीनर के रूप में काम करता था। वो शनिवार को पानीपत आए थे। उसके भतीजे जमील बिंझौल गांव के पास साइड में ट्रक रोककर पानी की बोतल लेने जा रहा था। जैसे ही वो सड़क पार करने लगा डाहर गांव की ओर से आए ट्रैक्टर ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में जमील गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसको नागरिक अस्पताल में भिजवाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वो उसे सिवाह गांव के पास स्थित निजी अस्पताल में ले गया। यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें