महिला के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
पानीपत। जिले के एक गांव में पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला तड़के अपने कमरे सोई थी। आरोपी ने उनका मुंह दबाकर वारदात को अंजाम दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पति पॉक्सो एक्ट में एक जुलाई से जेल में है। उनके ससुराल में देवर और सास भी रहते हैं। वह दो दिन पहले अपने कमरे सो रही थी। तड़के चार बजे उसके कमरे में पड़ोसी आया। उसने आते ही उसका मुंह दबा लिया। उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की तो उन्होंने उसका विरोध किया। आरोपी ने उसका गला घोंट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी करीब दो घंटे तक उसके कमरे में रहा। ब्यूरो