फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पिता से लिया आशीर्वाद और फिर नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत देश का नाम रोशन करने वाले खंदरा के लाल नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक के क्वालीफाइंग राउंड में भी कमाल कर दिया। पहले ही थ्रो में 89.34 मीटर भाला फेंककर नीरज ने पेरिस ओलंपिक के फाइनल राउंड में प्रवेश कर लिया। इससे पहले सुबह 10 बजे के करीब नीरज ने पिता सतीश चोपड़ा को फोन कर आशीर्वाद लिया और बेहतर प्रदर्शन का भरोसा दिलाया। उसने कहा कि मुकाबले में वह जी-जान लगा देगा। दोपहर ढाई बजे के करीब जैसे ही नीरज ने पेरिस ओलंपिक में प्रदर्शन के लिए भाला उठाया तो खंदरा ही नहीं देश की नजर भी उस पर टिकी थी। फिर नीरज के थ्रो करते ही खंदरा के बुजुर्ग बोले-ओ गाड़ दिया पानीपत आले ने पेरिस में भाला।
विज्ञापन

मुक्केबाजी में बीते रोज पानीपत की निशा दहिया के मुकाबले से बाहर होने के बाद अब नीरज चोपड़ा से सभी को स्वर्ण पदक की उम्मीद है। यही कारण है कि मंगलवार को सुबह से ही नीरज के गांव खंदरा में उत्साह का माहौल था। ग्रामीण बेसब्री से नीरज के भाला फेंक मुकाबले का इंतजार कर रहे थे। वहीं परिजन घर में एकत्रित होकर अपने लाल के प्रदर्शन को देखने के लिए बेकरार थे। उत्साह का आलम यह था कि नीरज के थ्रो से पहले ही बुजुर्ग व युवा नीरज-नीरज बोलकर तालियां बजा रहे थे। जैसे ही नीरज ने थ्रो कर फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, ग्रामीण एक स्वर में बोले वाह रै छाेरे, कमाल कर दिया। वहीं बुजुर्ग बोला- ओ गाड़ दिया पानीपत आले ने पेरिस में भाला। क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप पर रहने के बाद अब नीरज से लगातार दूसरे ओलंपिक में गोल्ड की प्रबल संभावना है। क्वालिफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर का थ्रो उनका दूसरा बेस्ट थ्रो है। इससे पहले नीरज स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 में 89.94 मीटर का थ्रो कर चुके हैं। वहीं नीरज ने टोक्यो ओलपिंक में 87.58 मीटर का थ्रो कर गोल्ड जीता था।

क्वालीफाइंग राउंड में नीरज के प्रदर्शन पर पिता सतीश और चाचा भीम ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी हैं। वहीं खंदरा गांव में जश्न का माहौल है। साथ ही आठ अगस्त को होने वाले फाइनल राउंड देखने की तैयारियां भी शुरू हो गईं हैं। उस दिन जिले के नेता, अधिकारी और ग्रामीण एकत्रित होकर बड़ी एलईडी पर नीरज चोपड़ा का फाइनल इवेंट देखेंगे। फाइनल में जगह बनाने के बाद नीरज के पिता सतीश चोपड़ा ने नीरज को कॉल कर बधाई दी। साथ ही फाइनल में स्वर्ण पदक जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा ने कहा कि उन्हें ओलंपिक के फाइनल में नीरज से 90 मीटर का थ्रो करने की उम्मीद है। इसके लिए नीरज की तैयारी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीरज के 10 बेस्ट थ्रो-


1
89.94 मीटर
स्टॉकहोम डायमंड लीग 2022 , 30 जून, 2022

2
89.34 मीटर
पेरिस 2024 ओलंपिक (क्वालिफिकेशन राउंड) 6 अगस्त , 2024

3
89.30 मीटर
पावो नुरमी गेम्स (तुर्कू, फिनलैंड)
14 जून, 2022

4
89.08 मीटर
लुसाने डायमंड लीग 2022
26 अगस्त, 2022

5
88.88 मीटर
एशियन गेम्स 2023 (हांगझोऊ, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चीन)
4 अक्टूबर 2023

6
88.77 मीटर
विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 (बुडापेस्ट) - क्वालिफिकेशन 25 अगस्त, 2023

7
88.67 मीटर
दोहा डायमंड लीग (क़तर) 5 मई, 2023

8
88.44 मीटर
ज्यूरिख डायमंड लीग फाइनल 2022
8 सितंबर, 2022

9
88.39 मीटर
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (ओरेगन) - क्वालीफिकेशन
21 जुलाई, 2022

10
88.36 मीटर
दोहा डायमंड लीग 2024
10 मई, 2024
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें