जिला शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू, खेल अधिकारी कर्ण सिंह पूनिया, खंड शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा और
- फोटो : Archive
पानीपत। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी नीलम कुंडू ने वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी पानीपत का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। नीलम कुंडू के सामने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, विद्यार्थियों के सीखने का स्तर बढ़ाने, नामांकन एवं उपस्थिति में सुधार, शिक्षकों की दक्षता बढ़ाने और विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की अहम जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर प्राचार्य सुरेंद्र कादियान, संजय रावल, सरिता मलिक, बिंदिया, सुनील मलिक, विनोद सिंगला, रविंद्र अंतिल, प्रदीप, जयदीप, महेंद्र, राजेश पंवार, मुकेश बोस, नवीन मोर, विजय, सौरभ शर्मा, जयबीर दहिया व रविंद्र मान मौजूद रहे।